गाँव बना अब शहर
कविता — पूनम सिंह ‘प्रिय श्री’ · विषय: जीवन कविता
अब कहाँ नाचती है चूल्हे में रोटी
कहाँ सह पाती हैं बहुएँ खरी-खोटी
पुराने दिन लद गए आये नए लोग।
लग गया गाँवों को भी शहरों का रोग।।
अब कहाँ रहती है त्योहारों की धूम
चले जाते सभी दिल्ली मुम्बई घूम
करते वही आचरण खूब नए प्रयोग।
लग गया गाँवों को भी शहरों का रोग।।
नहीं बचे हैं अब ज्यादा खेत-खलिहान
लोगों ने बना लिये मकान आलिशान
मेहनत अछूता रहा सीख गए योग।
लग गया गाँवों को भी शहरों का रोग।।
गायब हो गए हैं नदी ताल-तलैया
चुप्पी साध लिया है अब बड़के भैया
हो रहे बँटवारे रत्ती नहीं वियोग।
लग गया गाँवों को भी शहरों का रोग।।
कहाँ सह पाती हैं बहुएँ खरी-खोटी
पुराने दिन लद गए आये नए लोग।
लग गया गाँवों को भी शहरों का रोग।।
अब कहाँ रहती है त्योहारों की धूम
चले जाते सभी दिल्ली मुम्बई घूम
करते वही आचरण खूब नए प्रयोग।
लग गया गाँवों को भी शहरों का रोग।।
नहीं बचे हैं अब ज्यादा खेत-खलिहान
लोगों ने बना लिये मकान आलिशान
मेहनत अछूता रहा सीख गए योग।
लग गया गाँवों को भी शहरों का रोग।।
गायब हो गए हैं नदी ताल-तलैया
चुप्पी साध लिया है अब बड़के भैया
हो रहे बँटवारे रत्ती नहीं वियोग।
लग गया गाँवों को भी शहरों का रोग।।
इसी विषय पर और रचनाएँ
सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता
WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें