खूब रही!
कविता — बोलती कलम · विषय: जीवन कविता
फख्त शिकायत, भी मुझी से ,खूब रही और खूब रही
वक्त की, थी जो भूल शिकायत, खूब रही और खूब रही!
गैर ज़िम्मेदार रवैय्या ,उस पर तंज अपनो का मैया, याद अपनी जब आप कराई तो खूब रही और खूब रही!
कहना उनका नासमझ सब,जिनको था कभी समझाया, और खेल उनका ही खेला बस थी कि बन गई शिकायत , ऐसे मे भी सुनना पड़ा सब ,खूब रही और खूब रही !
ओढ़ाकर अपनी पुरानी चादर ,गम उसके नीचे दफना कर ,जब जमाई महफ़िले भी, खूब रही और खूब रही!
जख़्म दे गए, जमाने भर के, जिनको बांटी थी दुआएं ,या खुदा, तेरी रिवायत, खूब रही और खूब रही!
बर्बादियों मे भी कसक न, रंजिशों मे भी तल्ख न, कैसी तेरी, सहन ए सारी, खूब रही और खूब रही!
कैसा है रे, तू 'सरल' सच ,पीकर बैठा ,गरल सारा सच ,उफ्फ न तेरे ज़ायके मे ,खूब रही और खूब रही!!
=/=
संदीप शर्मा सरल।।
देहरादून उत्तराखंड ।।

इसी विषय पर और रचनाएँ
सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता
WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें